Search Anythings

Tuesday 18 February 2014

Bachchon ko homosexuality ke bare men batayen

बच्चों को होमोसेक्सुअलिटी के बारे में बतायें

बदलते भारतीय समाज में होमोसेक्सु‍अलिटी को स्वीकार करना बहुत सामान्य नहीं है फिर भी जो लोग होमोसेक्सुअल हैं वे अपने-आप को होमोसेक्सुअल घोषित कर रहे हैं। बच्चे Sex और उससे जुडे मुद्दों के बारे में अनभिज्ञ ही रहते हैं। बच्चे अक्सर टीवी या अखबार के जरिए इस शब्द के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। अगर अपने बच्चों के मुंह से गे या लेस्बियन जैसे शब्दों का Use करते हुए सुने तो उनको होमोसेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी जरूर दीजिए। आइए हम आपको बताते हैं कि अपने बच्चे को होमोसेक्सु‍अलिटी के बारे में कैसे बताएं।

हालांकि बच्चों को होमोसेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी देना और बच्चों को इस विषय पर आसानी से समझाना दोनों ही बहुत ही कठिन काम है। लेकिन बच्चे अक्सर सार्वजनिक जगहों जैसे मॉल, स्कूल और पार्कों में ऐसे लोगों को देखते हैं तो उनके मन में भी इसे जानने की उत्‍सुकता होती है। 

बच्चों को उनकी उम्र और उनके सोचने और समझने की शक्ति के अनुसार ही होमोसेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी दीजिए। सरल शब्दों का Use करने से बच्चों को समझने में आसानी होगी।

बच्चों को इस विषय के बारे में धीरे-धीरे जानकारी दीजिए। क्योंकि अगर आप अपने बच्चे को इस विषय पर एक ही बार में ज्यादा जानकारी दे देंगे तो वह अच्छे से समझ नहीं पाएगा।

Read more click here

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share to social media