Search Anythings

Monday 17 February 2014

Ladako ke liye sex shiksha

लड़कों के लिए Sex शिक्षा

भारतीय समाज में लोग Sex की बातें करने से शरमाते हैं। 21वीं सदी के बाद भी Sex शिक्षा India में शुरू नहीं हो पायी है। सेक्स‍ शिक्षा पर टीवी और अन्य स्रोतों से होने वाले प्रसारण को लोग अश्लील कहते हैं। India में Sex शिक्षा पर बच्चे और माता-पिता खुलकर बातें नहीं कर पाते हैं। Sex की अधूरी जानकारी मिलने पर लडके अपने दोस्तों के साथ उसका एक्सपेरिमेंट करते हैं जो कि नुकसानदायक हो सकता है। Sex शिक्षा के अभाव में लडकों को कई घातक बीमारियां होती हैं। Sex में गलती की कारण से एचआईवी/एड्स होने की संभावना होती है जो कि जानलेवा बीमारी है। इसलिए लडकों को Sex  की शिक्षा देनी चाहिए जिससे कि वे गलत रास्ते पर न चलें।

लडके Sex की शिक्षा पर माता-पिता से बात नहीं कर पाते हैं। लडके Sex से संबंधित जानकारी हमेशा अपने दोस्तों, टीवी, फिल्में तथा पत्रिकाओं से जुटाते हैं। जो कि अधूरी होती है और जिसकी कारण से भविष्य‍ में कई मुश्किलों का सामना करना होता है।

लड़के से Sex के बारे में बातें करते वक्त जल्दी में न रहें। एक ही बार में Sex की पूरी जानकारी बच्चे को न दीजिए। Sex से संबंधित मुद्दे पर बात करते हुए धीरे-धीरे आगे बढें।

Sex के बारे में एक बार में बताने पर लड़का कुछ भी समझ नहीं पाएगा। इसलिए यौन से जुडी बातों को अपने लड़के को आराम से समझाएं। कोशिश यह कीजिए कि एक बार में एक ही विषय पर बताएं।

लडके को Sex शिक्षा देते समय ज्यादा लंबा भाषण मत दीजिए। माता-पिता को Sex के बारे में लडके से इस तरह बताना चाहिए कि उसे सुनते हुए उत्तेजना महसूस न हो। माता पिता भी संयमित रहें।

अगर आपके घर में कई लडके हैं तो सभी को अलग-अलग Sex शिक्षा दीजिए और कोशिश यह कीजिए कि सभी में गोपनीयता हो। भाई-बहनों को कभी भी एक साथ Sex शिक्षा न दीजिए।

आप अपने लडके को जितने विस्तार से Sex शिक्षा देंगे उतना ही अनचाहे गर्भ, यौन रोग, एचआईवी/एड्स के खतरों से आपका लडका दूर रहेगा।

लडके को Sex शिक्षा देते समय कोशिश यह होनी चाहिए कि मां भी साथ हो क्योंकि मासिक धर्म के बारे में लडके को मां बेहतर जानकारी दे पाएगी।………….

Read more click here 

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share to social media