Search Anythings

Monday 17 February 2014

Ladikiyon ke liye sex shiksha

लड़कियों के लिए Sex शिक्षा

किशोरावस्था में लड़कियों को Sex शिक्षा देना बहुत जरुरी हो जाता है, क्योंकि इस समय लड़कियों के कई लड़के दोस्त होते हैं जिनके साथ वे स्कूल, ट्यूशन में ज्यादा समय बिताती हैं। ऐसे में अक्सर वे दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगते हैं इसलिए उन्हें Sex शिक्षा देना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इसके बिना उनसे कई तरह की गलतियां हो सकती है। लड़कियों को  Sex शिक्षा देने में उनकी माताओं का अहम रोल होता है। अक्सर लड़कियां इस उम्र में अपनी मां से हर बात शेयर करती है जिससे मां को Sex शिक्षा देने का मौका मिल जाता है।

एक लड़की का शरीर किशोरावस्था में विकसित होना शुरु हो जाता है, लेकिन वह अपने अंदर होने वाले जैविक व भावनात्मक बदलावों को समझ नहीं पाती हैं। और वो इसका जिक्र अपनी सहेलियों से करती हैं लेकिन वे भी इसी दौर से गुजरती हैं इसलिए उनके द्वारा बताई गई बातें उसके समस्या (Problem)ओं को हल नहीं कर पाती हैं। इस उम्र में लड़कियों को सही गाइडलाइन की जरूरत होती है। जो उन्हें उनके स्कूल व अभिभावक से मिल सकती है।  

लड़कियों को Sex शिक्षा देने में उन्हें सबसे पहले मासिक धर्म के बारे में बताना चाहिए। कई बार माता-पिता के लिए यह काफी मुश्किल भरा होता है लेकिन यह जरूरी है कि लड़कियों को इसकी शिक्षा समय पर दी जाए। लड़कियों को सीधे व सरल ढ़ंग से Sex की शिक्षा दी जानी चाहिए। कठिन व भारी शब्दों के Use से वह समझ नहीं पाएगी कि आप उसे क्या समझाना चाहते हैं। आईए जाने कैसे दें लड़कियों को Sex शिक्षा। 

लड़कियों को Sex की शिक्षा देते समय डरे नहीं उन्हें उनकी समझ के अनुसार समझाने की कोशिश करें। बच्चों को सही बातें बताएं क्योंकि गलत बातों से उनका तो नुकसान होगा ही साथ ही उनके साथियों का भी जिनसे वे ये बातें शेयर करेंगी।

लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में पूरी जानकारी दें। यह क्या है, क्यों होता है, कब होता है आदि। आपके द्वारा बताई गई बातों से उन्हें इस दौरान होने वाली समस्या (Problem)ओं में मदद मिलती है। लड़कियां जब पहली बार इस समस्या (Problem) से गुजरती हैं तो वे काफी परेशान हो जाती है ऐसे में उन्हें आपके प्यार (Love) व सहयोग की जरूरत होती है।

लड़कियों में किशोरावस्था के शारीरिक बदलाव के साथ भावनात्मक बदलाव भी होते हैं। यह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है क्योंकि शरीर में नए हार्मोन्स बनते हैं जिसका असर लड़कियों के मूड व स्वभाव पर होता है। ऐसे में अभिभावक को उनसे संभावित समस्या (Problem)ओं के बारे में बात करनी चाहिए जिसके कारण उनका मूड बदलता रहता है।…………..

Read more click here 

मासिक धर्म

1 comment:

  1. आपका पोस्ट सराहनीय है.....
    -- The best hindi blog --

    Click Here To Open Now

    Welcome for all visitors

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share to social media